नई दिल्ली
अगर आपको अपने आधार में किसी भी तरह का अपडेट करना है या कोई बदलाव करना है। तो अब आपको लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठकर पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं। ऐसा करने से आपको परेशान नहीं होना पडे़गा। आप आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। इसके अलावा आप फ्रेश आधार भी बनवा सकते हैं। आप नाम अपडेट, एड्रेस अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-मेल आईडी अपडेट, जन्मतिथि अपडेट, जेंडर अपडेट और बायोमीट्रिक अपडेट (फोटो + फिंगरप्रिंट + आइरिस) करा सकते हैं।
UIDAI ने किया ट्वीट
UIDAI ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है कि आधार केंद्र में सेवाएं लेने के लिए आप घर बैठे अपना अपॉइंटमेंट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए लिंक https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर क्लिक करें और लम्बी कतारों से बचें। अपॉइंटमेंट वाले दिन और निर्धारित समय पर आधार केंद्र पहुचें और सेवाओं का लाभ उठाएं।
आधार केंद्र में सेवा लेने के लिए बुक करें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
इस सेवा के तहत आधार सेवा केंद्र पर अपनी बारी का ऑनलाइन अप्वॉयंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले आप यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें। यहां होम पेज खुलेगा। इसमें पहला सेक्शन है My Aadhaar। इस पर mouse cursor रखें और नीचे दूसरे नंबर पर Book an Appointment ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें। अब बुकिंग का पेज खुलेगा। यहां अपना सिटी या लोकेशन चुनें। अब नए पेज में अपनी जरूरत के मुताबिक सेवा का चुनाव करें। यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होता है। इसके बाद ओटीपी जेनरेट होगा। इसके बाद आगे आपको ऑनलाइन अप्वॉयंटमेंट डिटेल मिल जाएगा।
टाइमिंग
आपको किसी खास तरीख और टाइम स्लॉट का चयन कर अपॉइंटमेंट बुक कराने की जरूरत पड़ती है। आधार सेवा केंद्र सप्ताह में छह दिन सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे।
चार्ज
इसके अलावा ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की प्रक्रिया पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। यानी यह सेवा मुफ्त होगी।
Make any kind of update or any change in Aadhaar, then book an appointment from home