मुंबई
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को अचानक हार्टअटैक आने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस खबर के बाद पूरा देश और उनके सभी शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगने लगे। वहीं अब ईश्वर ने सबकी सुन ली है। रेमो अस्पताल से ठीक होकर घर लौट आए हैं। जहां उनका वेलकम काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है। रेमो डिसूजा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपने ठीक होने की जानकारी फैंस और शुभचिंतकों के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
जिसमें घर में घुसते ही उनका भव्य स्वागत होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में रेमो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड में गणपति बप्पा का सॉन्ग भी सुना जा सकता है। इस खुशखबरी और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने पहले वीडियो को शेयर करते हुए रेमो ने कैप्शन में लिखा है,’सारे प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, मैं वापस आ गया हूं।’ रेमो के इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी रेमो को बधाइयां देते दिखाई दे रहे हैं।
बताते चलें की रेमो को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तुरंत ही डॉक्टर ने उनके हार्ट ब्लॉकेज को हटा दिया था। जिसके बाद ही वो खतरे से बाहर निकल आए थे। वहीं अब रेमो को घर पर देखकर उनका पूरा परिवार काफी खुश है। रेमो के दो बेटे हैं। जो रेमो को दिल का दौरा पड़ने के बाद से सदमे में थे। फिलहाल घर में खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है।
रेमो डिसूजा डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक भी हैं। उन्होंने कई फिल्में निर्देशित की हैं। इसके अलावा वह कई गाने भी कोरियोग्राफ करते हैं। रेमो डिसूजा अब तक कई डांस रियलिटी शो को भी जज कर चुके हैं।
After being discharged from the hospital, the reception of Remo was done very well.